मिर्ज़ापुर: विजयपुर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, 27 करोड़ 45 लाख का बजट ध्वनि मत से पारित
विजयपुर ब्लाक सभागार में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह की अध्यक्षता में इस बैठक में ध्वनि मत से 27 करोड़ 45 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने हर घर में योजना के अधूरे कार्यों को प्रति नाराजगी जताई। कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पारित बजट से गांव का विकास कराया जाएगा।