मिर्ज़ापुर: पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिला अस्पताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए किया नापी
सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल रोड पर नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। लोगों के जेहन में सिर्फ एक ही बात थी कि किसका कितना मकान टूटेगा। वहीं विभाग के कर्मचारियों द्वारा नापी करने के बाद दीवार पर यह भी दर्शाया जा रहा था कि कितना फिट कहां से लिया जा रहा है।