मिर्ज़ापुर: चंदईपुर स्थित मैदान पर डीआईजी की मौजूदगी में बलवा और दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को कराया गया पूर्वाभ्यास
सिटी ब्लॉक के चंदईपुर स्थित मैदान पर डीआईजी आरपी सिंह की मौजूदगी में बलवा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को पूर्वा अभ्यास कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बलवा में किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है या क्या कदम उठाए जाते हैं। इन बारीकियों को समझाया गया।