मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मवैया गांव के प्रधान पति पर गांव के लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले की बुधवार की सुबह 11:00 बजे मवैया गांव के सिद्धार्थ यादव व नंदलाल यादव ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर गांव के प्रधान पति पर अवैध तरीके से धन गमन करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि। ग्राम सभा मवैया में कार्यों के मानक के अनुरूप व गुणवत्ता में अनदेखी करते हुए। अत्यधिक भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी जांच करने को लेकर हम लोगों ने। डीएम को ज्ञापन सौंपा है।