एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण, पीड़ित परिवार की मदद और सुरक्षा की उठाई मांग Himachal Pradesh Police SP Bilaspur HP Sukhvinder Singh Sukhu
बिलासपुर। बरठीं क्षेत्र के संगासवीं निवासी दिवंगत धर्मेंद्र ठाकुर के परिवार की सहायता के लिए गांव के लोग अब लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से मिल रहे हैं। पीड़ित महिला के साथ ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर से मिलने पहुंचा और परिवार की स्थिति से अवगत करवाते हुए मदद की मांग रखी।
ग्रामीणों ने एसपी के समक्ष बताया कि धर्मेंद्र ठाकुर के निधन के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। घर में तीन महिलाएं और एक बेटी हैं तथा परिवार के पास फिलहाल कोई स्थायी कमाने वाला सदस्य नहीं है। ऐसे में परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च के साथ-साथ बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए हरसंभव सहयोग की मांग की। साथ ही परिवार की सुरक्षा और अन्य संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई की भी मांग रखी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे और परिवार को न्याय व सहायता दिलाने के लिए प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी मांग लगातार उठाते रहेंगे।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #BilaspurNews #Berthin #Sangaswin #HimachalNews #SPBilaspur #HelpForFamily #HimachalPradesh