झांसी: 15 दिनों से बिजली न आने से परेशान केशवपुर धाम के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंचे शिक्षक विधायक के आवास पर
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 लगभग 15 दिनों से बिजली न आने से परेशान झांसी के केशवपुर धाम के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी के BKD स्थित आवास पर पहुंचे. विधायक बाबूलाल तिवारी ग्रामीणों से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि एक ठेकेदार अवैध ट्रांसफार्मर के नाम पर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित है।