झांसी: झांसी के मानिक चौक स्थित पीको बाली गली में दो मंजिला मकान का हिस्सा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 शहर के व्यस्ततम मानिक चौक स्थित पीको वाली गली में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक दो मंजिला जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था।