झांसी: झांसी-शिवपुरी हाईवे के नया खेड़ा मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा, आपे पलटने से एक की मौत और 6 घायल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 झांसी-शिवपुरी हाईवे पर नया खेड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बिंदा पुत्र मानका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक मोटरसाइकिल से टकराकर एक आपे पलट गई और हाईवे पर घिसटती चली गई। मृतक बिंदा ओरछा थाना क्षेत्र के चकरपुर चौकी के चंदावनी गांव के निवासी थे।