झांसी: कोछाभांवर स्थित झांसी-कानपुर राजमार्ग पर आम से भरी पिकअप मिट्टी के ढेर से टकराई, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 झांसी-कानपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जहां आम से लदी एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में जा घुसी. गनीमत रही कि ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी के ड्राइवर कमल ने सुबह करीब 11 बजे बताया कि वह कानपुर से आम लेकर ललितपुर जा रहा था. सोमवार जब वह कोछाभांवर के पास पहुंचा, हादसा हो गया।