जगदलपुर: महिला कांग्रेस ने गैस संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में बस्तर सहित पूरे प्रदेश में व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की अघोषित रोक,घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति,बढ़ती कालाबाजारी एवं बेतहाश गैस की बढ़ती दामों व मंहगाई के विरोध में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाली गैस सिलिंडर,चूल्हा'जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया ।