Public App Logo
ब्यूरो शिमला चमन शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳 सीनियर सिटीज़न वेलफेयर एसोसिएशन, संजौली द्वारा एसोसिएशन अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह सीनियर सिटीज़न क्लब, संजौली में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी विजय सनोरिया राज कुमार द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से सीनियर सिटीज़न महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। - Himachal Pradesh News