कोरांव: बैदवार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, पांच को किया गया रेफर, जांच में जुटी पुलिस
बैदवार में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, विद्याकांत शुक्ल पुत्र जगत गोपाल शुक्ल और रज्जू मिश्रा पुत्र रोहिणी प्रसाद मिश्रा निवासी अयोध्या पर हमला कर दिया गया।