#MaharajganjPolice
मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
#UPPolice