Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
dprokatihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar @topfans
7 views |
Katihar, Bihar
| Sep 3, 2026
#katihar
MORE NEWS
डीपीआईआईटी ने कटिहार में आयोजित किया TEJAS जिला कार्यशाला, जमीनी स्तर के उद्यमियों और नवाचार को मिला प्रोत्साहन* कटिहार, 03 सितंबर 2026 गुरुवार। *समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से Startup India, Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT), भारत सरकार द्वारा TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम के अंतर्गत TEJAS District Workshop 2026 का आयोजन Startup Bihar के सहयोग से किया गया।* यह कार्यक्रम 3 सितंबर 2026 को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को उद्यमिता की विभिन्न संभावनाओं, सरकारी सहायता योजनाओं, नवाचार, फंडिंग तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कटिहार के जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने स्टार्टअप नीतियों, उनकी आवश्यकता तथा जिले में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं और नवोदित उद्यमियों को नए विचारों के साथ आगे आने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कटिहार की उप विकास आयुक्त (DDC) डॉ. नेहा कुमारी, आईएएस ने अपने संबोधन में विभिन्न स्टार्टअप नीतियों और उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने TEJAS पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जमीनी स्तर पर युवाओं और नवोदित उद्यमियों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप केवल स्वरोजगार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नए रोजगार के अवसरों का सृजन कर युवाओं को रोजगार देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना कुमारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के बीच स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने और नवाचार आधारित सोच को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजित करने वाले भी बन सकते हैं। वहीं, जिला उद्योग केंद्र (DIC), कटिहार के महाप्रबंधक श्री मितेश कुमार शांडिल्य ने सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकारी नीतियों और योजनाओं का उचित लाभ उठाकर अपने स्टार्टअप और व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के निर्धारित सत्र में सरकारी योजनाओं एवं सहायता पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण Startup India (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री शेषांश सिन्हा का विस्तृत प्रस्तुतीकरण रहा। उन्होंने स्लाइड्स और आंकड़ों के माध्यम से Startup India और TEJAS पहल की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी सहायता, उपलब्ध अवसरों और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की आधिकारिक रूपरेखा में भी Startup India एवं TEJAS Overview के लिए उनका विशेष सत्र निर्धारित था। *प्रतियोगिता परिणाम और पुरस्कार* कार्यक्रम के दौरान आयोजित Best Prototype / MVP प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने नवाचारपूर्ण विचारों और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने प्रथम पुरस्कार ₹10,000, जगदीप सिंह ने द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 तथा आशीष कुमार ने तृतीय पुरस्कार ₹3,000 प्राप्त किया। वहीं, Pitch Presentation प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप विचारों और व्यवसायिक मॉडल को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में Road Vision AI ने प्रथम पुरस्कार ₹3,000, Bliss Bite ने द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 तथा Gharsetu ने तृतीय पुरस्कार ₹3,000 प्राप्त किया। TEJAS District Workshop 2026 ने कटिहार के विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जहाँ उन्हें सीखने, अपने विचार प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और उद्यमिता की नई संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने जिले में एक मजबूत और समावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनी भूमिका निभाई। यह पहल युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने तथा एक सशक्त स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Industries Department, Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
डीपीआईआईटी ने कटिहार में आयोजित किया TEJAS जिला कार्यशाला, जमीनी स्तर के उद्यमियों और नवाचार को मिला प्रोत्साहन* कटिहार, 03 सितंबर 2026 गुरुवार। *समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से Startup India, Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT), भारत सरकार द्वारा TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम के अंतर्गत TEJAS District Workshop 2026 का आयोजन Startup Bihar के सहयोग से किया गया।* यह कार्यक्रम 3 सितंबर 2026 को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को उद्यमिता की विभिन्न संभावनाओं, सरकारी सहायता योजनाओं, नवाचार, फंडिंग तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कटिहार के जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने स्टार्टअप नीतियों, उनकी आवश्यकता तथा जिले में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं और नवोदित उद्यमियों को नए विचारों के साथ आगे आने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कटिहार की उप विकास आयुक्त (DDC) डॉ. नेहा कुमारी, आईएएस ने अपने संबोधन में विभिन्न स्टार्टअप नीतियों और उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने TEJAS पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जमीनी स्तर पर युवाओं और नवोदित उद्यमियों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप केवल स्वरोजगार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नए रोजगार के अवसरों का सृजन कर युवाओं को रोजगार देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना कुमारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के बीच स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने और नवाचार आधारित सोच को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजित करने वाले भी बन सकते हैं। वहीं, जिला उद्योग केंद्र (DIC), कटिहार के महाप्रबंधक श्री मितेश कुमार शांडिल्य ने सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकारी नीतियों और योजनाओं का उचित लाभ उठाकर अपने स्टार्टअप और व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के निर्धारित सत्र में सरकारी योजनाओं एवं सहायता पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण Startup India (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री शेषांश सिन्हा का विस्तृत प्रस्तुतीकरण रहा। उन्होंने स्लाइड्स और आंकड़ों के माध्यम से Startup India और TEJAS पहल की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी सहायता, उपलब्ध अवसरों और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की आधिकारिक रूपरेखा में भी Startup India एवं TEJAS Overview के लिए उनका विशेष सत्र निर्धारित था। *प्रतियोगिता परिणाम और पुरस्कार* कार्यक्रम के दौरान आयोजित Best Prototype / MVP प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने नवाचारपूर्ण विचारों और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने प्रथम पुरस्कार ₹10,000, जगदीप सिंह ने द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 तथा आशीष कुमार ने तृतीय पुरस्कार ₹3,000 प्राप्त किया। वहीं, Pitch Presentation प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप विचारों और व्यवसायिक मॉडल को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में Road Vision AI ने प्रथम पुरस्कार ₹3,000, Bliss Bite ने द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 तथा Gharsetu ने तृतीय पुरस्कार ₹3,000 प्राप्त किया। TEJAS District Workshop 2026 ने कटिहार के विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जहाँ उन्हें सीखने, अपने विचार प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और उद्यमिता की नई संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने जिले में एक मजबूत और समावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनी भूमिका निभाई। यह पहल युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने तथा एक सशक्त स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में जिला के 20 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) से टैग किए गए पदाधिकारी के द्वारा लगातार मॉडल स्कूल का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेते हुए परिसर को विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में अपने समृद्ध धरोहर के साथ बिहार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग को मई, 2026 में ISO 9001:2015 प्रमाणन का खिताब मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #DevelopedBihar #ProgressiveBihar #GoodGovernance #ISO9001 #QualityGovernance
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 20 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी सप्ताह में एक दिन स्कूल जाकर बच्चों की क्लास लेने के साथ उनके प्रदर्शन का आकलन और उन्हें मोटिवेट करेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #Katihar @topfans
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Sep 3, 2026
मरीज नहीं, एंबुलेंस में शराब की सवारी, बंगाल से पहुंची 396 लीटर की खेप, ड्राइवर गिरफ्तार
Katihar, Katihar | Sep 2, 2026
B.Ed का सपना दिखाया, 3.20 लाख ऐंठे, शिक्षक पर ठगी का आरोप, SP के दरबार पहुंचे पीड़ित
Katihar, Katihar | Sep 2, 2026