Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image
image

NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग बैठक। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित National Eligibility Cum Entrance Test (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा दिनांक 21.06.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक नवादा जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, नवादा, कन्हाई लाल साहु कॉलेज, नवादा एवं महिला आईटीआई, नवादा पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार अपराह्न 01:30 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की स्वच्छ प्रति, दो पोस्टकार्ड साइज एवं पासपोर्ट साइज का फोटो, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/राशन कार्ड/विद्यार्थी पहचान पत्र) एवं पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड आदि प्रतिबंधित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 02 घंटे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र में वही लोग प्रवेश करेंगे, जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केन्द्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा को निर्देश दिया गया कि गर्मी को देखते हुए सभी केन्द्रों के बाहर प्याऊ की व्यवस्था करें, ताकि परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन, नवादा को चिकित्सकों एवं जीवन रक्षक दवाओं सहित एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा को सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नवादा को परीक्षा के दिन शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी नवादा सदर, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 20, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम पर्व को लेकर नवादा के बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार अलर्ट, मुहर्रम पर्व को लेकर बुंदेलखंड थाना में रैट गियर किट परेड, थानाध्यक्ष ने दिए सुरक्षा के निर्देश।

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना परिसर में रैट गियर किट परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने किया। थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने और पुलिस बल की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास कराया गया। परेड में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों के रैट गियर किट की जांच की। किट में हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, गैस गन और अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता व क्रियाशीलता को परखा गया। थानाध्यक्ष ने मुहर्रम जुलूस के मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। स्थानीय शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर सौहार्द बनाए रखने को कहा। साथ हीं उन्होंने किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने और जनता के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया है। बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना भी तैयार की गई है।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

मोहर्रम पर्व को लेकर नवादा के बुंदेलखंड थाना अध्यक्ष धनवीर कुमार अलर्ट, मुहर्रम पर्व को लेकर बुंदेलखंड थाना में रैट गियर किट परेड, थानाध्यक्ष ने दिए सुरक्षा के निर्देश। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना परिसर में रैट गियर किट परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने किया। थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने और पुलिस बल की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास कराया गया। परेड में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों के रैट गियर किट की जांच की। किट में हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, गैस गन और अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता व क्रियाशीलता को परखा गया। थानाध्यक्ष ने मुहर्रम जुलूस के मार्गों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। स्थानीय शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर सौहार्द बनाए रखने को कहा। साथ हीं उन्होंने किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने और जनता के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया है। बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना भी तैयार की गई है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 20, 2026

NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग बैठक। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित National Eligibility Cum Entrance Test (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा दिनांक 21.06.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक नवादा जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, नवादा, कन्हाई लाल साहु कॉलेज, नवादा एवं महिला आईटीआई, नवादा पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार अपराह्न 01:30 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की स्वच्छ प्रति, दो पोस्टकार्ड साइज एवं पासपोर्ट साइज का फोटो, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/राशन कार्ड/विद्यार्थी पहचान पत्र) एवं पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड आदि प्रतिबंधित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 02 घंटे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र में वही लोग प्रवेश करेंगे, जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केन्द्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा को निर्देश दिया गया कि गर्मी को देखते हुए सभी केन्द्रों के बाहर प्याऊ की व्यवस्था करें, ताकि परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन, नवादा को चिकित्सकों एवं जीवन रक्षक दवाओं सहित एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा को सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नवादा को परीक्षा के दिन शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी नवादा सदर, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट ! - Nawada News