नौगांव: कुरहा में घटिया सड़क निर्माण पर लीपापोती, सरपंच-सचिव ने दोबारा मूल्यांकन कर बची राशि निकालने की कोशिश की
नौगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुरहा में सड़क निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से शांति धाम तक बनाई गई करीब 340 मीटर सड़क के निर्माण के लिए 8 लाख 30 हजार रुपए की राशि निकाली गई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया गया और बिना उचित मूल्यांकन के ही पूरी राशि का आहरण कर लिया