फतुहा: फतुहा पुलिस ने 25000 के इनामी अभिषेक राज उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Dec 26, 2025 फतुहा पुलिस ने 25000 के इनामी अभिषेक राज उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टाइगर बुद्धू चक गांव का रहने वाला है। वर्ष 2024 के 1 दिसंबर को कोऑपरेटिव कॉलोनी में हुई रवि यादव की हत्या का आरोपी है। टाइगर के गिरफ्तारी के बाद एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। वह फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को करोड़ों रुपए का चपत लगा चुका है। टाइगर का नेट वर्क कई जिले में फैला है।