कुंडा: सीएचसी कुंडा ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु रैली निकालकर जगाई अलख
कुंडा CHC अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 1.30 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता, जलभराव रोकने और मच्छरदानी के प्रयोग पर जोर दिया गया। आशीष दूबे के समन्वय में स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं ने नारों के जरिए ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति सतर्क किया।