खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लट्ठ व गंडासी लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया, 1 JCB व ट्रैक्टर किया ज़ब्त
खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लट्ठ व गंडासी लहरा कर पोस्ट करने वाले युवक कुलदीप गुर्जर पुत्र रामहेतर गुर्जर निवासी सुभाष कॉलोनी खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने में प्रयुक्त एक जेसीबी वह ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया। खानपुर थाना पुलिस ने आज गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे के लगभग प्रेस रोड जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की ।