पलिया: पलिया नगर व कोतवाली में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पलिया नगर और कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अपार श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि 12 बजते ही "जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों व नागरिकों ने बाल गोपाल की आरती कर प्रसाद वितरित किया।