कसडोल: कँवर यूथ क्लब लवनराज द्वारा करमडार (करमा) त्यौहार ग्राम पंचायत टेमरी के नारायणपुर धाम में मनाया गया
भादो एकादशी के पावन अवसर पर प्रकृति के महापर्व करमडार पूजा करमा तिहार को आदिवासी कंवर समाज लवनराज के द्वारा महानदी के पावन तट पर स्थित ग्राम नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । लवनराज कंवर यूथ क्लब के अगुवाई में करमडार अर्थात करम पेड़ के डाली को सेवा अर्जी देकर पारंपरिक वाद्य , लोकगीत के साथ स्वागत करके स्थापना किया गया।