कोरांव: कोसफरा में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में विधायक राजमणि कोल ने कहा, अंबेडकर सर्व समाज के शिल्पी थे
कोरांव विधानसभा के कोसफरा गांव स्थित विजय बहादुर गेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोरांव विधायक राजमणि कोल विशिष्ट अतिथि के रूप में और लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।