मानिकपुर: चित्रकूट में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, कई अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
चित्रकूट में सोमवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 दो पालियों सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 5 बजे शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने सेठ राधाकृष्ण पोद्दार, सीआईसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और त्यागी इंटर कॉलेज ऐंचवारा का निरीक्षण किया। ऐंचवारा केंद्र पर 384 में 289 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।