मुशहरी: रोहुआ राजाराम में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, सीओ के न आने पर सड़क जाम
मुसहरी प्रखंड के रोहुआ राजाराम गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अंचलाधिकारी (सीओ) के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज एक गुट के लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के फैसले के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी