होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद श्रीनगर में संसदीय स्थाई समिति की बैठक में शामिल हुए, उच्च शिक्षा पर हुई चर्चा
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भारतीय संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सहभागिता की। जिसमें उच्चतर शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग एवं जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।