उज्जैन शहर: नीलगंगा थाना पुलिस ने वाकणकर ब्रिज के पास 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
नीलगंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।पुलिस के अनुसार, आरोपी आमिर खान वजीर पार्क कॉलोनी उज्जैन का रहने वाला है और वह वाकणकर ब्रिज के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में ड्रग्स बेचने की फिराक मे था।