गोहपारु: देवदहा गांव में दबिश देकर पुलिस ने 6 लीटर शराब की जब्त, आबकारी एक्ट में मामला किया दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर देवदहा गांव में दबिश देकर रामभजन यादव के कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के बाद की गई है।