खैरथल कॉलेज में विकसित भारत पर प्रतियोगिताएं, बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, पुस्तकालय और वाचनालय का हुआ उद्घाटन
Kishangarhbas, Alwar | Nov 4, 2025
खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।कॉलेज की प्राचार्य नीतू जेवरिया ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि इस दौरान विकसित भारत 2047 और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम हुए। महाविद्यालय में एक पुस्तकालय एवं एक वाचनालय का भी उद्घाटन किया गया।