निघासन: ढखेरवा खालसा गांव में बेटी के जाने का सदमा नहीं सह सकी मां, जहरीला पदार्थ खाने के बाद जिला अस्पताल में हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां बेटी के घर छोड़कर चले जाने के सदमे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि जासमीन पत्नी मोहम्मद मियां अपने मायके ढखेरवा खालसा में रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों पहले उनकी पुत्री अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।