खानपुर: सारोला कला क्षेत्र के काकड़दा गाँव में संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
सारोला कला क्षेत्र के काकड़दा गाँव मे आज शनिवार को सुबह 11:00 के लगभग एक युवक रामस्वरूप मीणा पुत्र मन्ना लाल मीणा उम्र 45 वर्ष निवासी काकड़दा का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही सारोला कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव अपने कब्जे में लेकर सारोला CHC में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।