कोटपूतली: कोटपुतली में उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती, 85 दुकानों का निरीक्षण किया गया, 26 को नोटिस जारी
Kotputli, Alwar | Apr 22, 2026
कोटपूतली जिले में कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। संयुक्त निदेशक कृषि लीलाराम जाट के नेतृत्व में 85 विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर 26 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।