हसनपुर: हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर व्यापारियों ने किया सम्मान
गुरवार को तीन बजे नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 द्वारा कार्यक्रम कर चेयरमैन का सम्मान कर उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की गई, व्यापारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहा का नाम देश के महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।