छतरपुर के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र से पुलिस थाने में अभिरक्षा में रखा गया बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया था,पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर डयूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है वही होमगार्ड सैनिक के खिलाफ भी कड़ी कर्यवाई के लिए विभाग को लिखा गया हैं,जानकारी के अनुसार आरोपी भरत लोधी को जो नाबालिग के साथ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी है, उसे 28 तारीख की शाम को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को थाने पर अभिरक्षा में रखा गया था और सुबह न्यायालय में पेश किया जाना था। लेकिन पेशी से पहले ही वह थाने से निकलकर भाग गया।,घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से भागने का एक और अपराध दर्ज किया है।,वही पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर