सागर नगर: स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने संतकबीर वार्ड में दुकानदारों का सम्मान किया, गंदगी करने वालों को चेतावनी दी
नगर निगम सागर के निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशन में शहर में निरंतर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे गुरुवार की सुबह 11 बजे से संत कबीर वार्ड में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी (प्रकृतिप्रेमी) के साथ जोन प्रभारी विकास गुरु, सफाई दरोगा संजीव कोनारे एवं अन्य नगर निगम कर्मचारी