गोरखपुर: कैंट पुलिस ने गैंगेस्टर की 1.22 करोड़ की संपत्ति जब्त की, फर्जी दस्तावेज बनाकर गिरोह हथियारों की खरीद-बिक्री करता था
गोरखपुर की कैंट पुलिस ने एक गैंगेस्टर की अवैध जमीन को अपने कब्जे ले लिया।जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है।यह जमीन लंबे समय से चलाए जा रहे संगठित नेटवर्क के जरिए किए गए जालसाजी के रुपयों से खरीदी गई थी।पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधी शाहिद अली और उसके गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज तैयार करके नकली गन लाइसेंस बनवाते थे।और खरीद-बिक्री करते थे।