पूसा: कुबौली राम पंचायत में इलाके की जन समस्याओं को लेकर खेग्राम्स ने बैठक का आयोजन किया
समस्तीपुर जिले के कुबौली राम पंचायत में इलाके की जन समस्याओं को लेकर खेग्राम्स के द्वारा रविवार 1:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान इलाके की जन समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए पूसा प्रखंड मुख्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार भी इस बैठक में मौजूद रहे।