पूसा: गंगापुर के युवक की टेंपो से मौत के बाद पंचायत सेवक ने मृतक के परिजनों को सौंपा चेक
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया गया चेक गंगापुर पंचायत सेवक के द्वारा मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान माले की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व गढ़िया चौक पर टेंपो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को शुक्रवार 3:00 बजे चेक सौंपा गया है।