तेजस मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी जेल भेजे गए, प्रबंधक की तलाश जारी
पोस्टमार्टम में 9 चोटों की पुष्टि, पुलिस ने शुरू की चोटों के वास्तविक कारणों की गहन जांच
एसपी बोले- उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में विद्यालय के अंदर मारपीट की प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं
फतेहपुर। इंटरमीडिएट छात्र तेजस द्विवेदी की संदिग्ध मौत के मामले में नामजद आरोपी सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में नामजद प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी तेजस द्विवेदी (17) 26 अगस्त को विद्यालय में आयोजित त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कथित रूप से नकल सामग्री के साथ पकड़े गए थे। विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें रेस्टीकेट करने और 1500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद तेजस विद्यालय से निकल गया और बाद में मलवां थाना क्षेत्र के सौरा हाईवे के पास घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से कानपुर रेफर किए जाने के दौरान उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई।
मृतक की मां नीलम देवी ने प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी और प्रबंधक राकेश त्रिवेदी पर बेटे के साथ मारपीट करने तथा दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा शरीर पर 9 चोटों की पुष्टि किए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। रिपोर्ट में लीवर और किडनी सहित आंतरिक चोटों का भी उल्लेख होने की बात सामने आई है। इसी के बाद परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तेजस सुबह लगभग 10:30 से 10:45 बजे के बीच विद्यालय से बाहर निकलता दिखाई देता है तथा 11:39 बजे वह स्वयं साइकिल चलाते हुए मलवां की ओर जाता हुआ दिखाई देता है। एसपी के अनुसार, पोस्टमार्टम में चोटों की पुष्टि हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच और उपलब्ध सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर विद्यालय परिसर में हुई किसी कथित मारपीट और पोस्टमार्टम में मिली चोटों के बीच प्रत्यक्ष संबंध अभी तक स्थापित नहीं हो सका है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना अभी जारी है और चोटों के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष विवेचना, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर ही निकाला जाएगा।
🟥 एनडी न्यूज़ की अपील है कि इस संवेदनशील मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाह सोशल मीडिया पर साझा न करें। न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस विवेचना पूरी होने तक सभी पक्षों को निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। प्रशासन से अनुरोध है कि मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध पुलिस अभिलेख, पोस्टमार्टम संबंधी जानकारी तथा पुलिस अधीक्षक के आधिकारिक बयान के आधार पर तैयार किया गया है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों के अनुसार मामले में परिवर्तन संभव है।
👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #TejasDwivedi #SaraswatiBalMandir #CrimeNews #UPPolice #FatehpurPolice #JusticeForTejas #BreakingNews #LawAndOrder
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 NDNEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक:राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट :जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
📍कार्यालय-3: U158,हीरा स्वीट्स के पास,विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर,पूर्वी दिल्ली – 110092 (NCR)
📍कार्यालय-2: विधानसभा रोड,बर्लिंगटन चौराहा,लखनऊ–226001 (UP(
📞 मोबाइल: 096961 19696