शराब ठेके के सामने विवाद में मनीष दुबे की हत्या: एसपी का बड़ा खुलासा, लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली
बेटे से कहासुनी के बाद पहुंचे पिता मनीष दुबे, विवाद बढ़ने पर हुई फायरिंग; दो मुख्य आरोपी फरार
गोवर्धन निषाद हिरासत में, अमन सिंह और मनु सिंह की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में युवक मनीष दुबे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए घटना की पूरी प्रारंभिक जानकारी साझा की है। एसपी के अनुसार, घटना की शुरुआत मनीष दुबे के पुत्र वैभव और शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद के लड़कों के बीच हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
पुलिस के मुताबिक, वैभव शराब ठेके के सामने से गुजर रहा था, तभी उसकी गोवर्धन निषाद के लड़कों से कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर वैभव की ओर से उसके पिता मनीष दुबे और गांव के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर गोवर्धन निषाद ने शराब ठेके के मालिक अमन सिंह और मनु सिंह को फोन कर बुला लिया।
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के दौरान आरोप है कि मनु सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, जिसकी गोली मनीष दुबे को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिजनों ने घायल मनीष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी अमन सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी ने यह भी बताया कि शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में उसकी भूमिका समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ा रही है।
घटना के बाद असनी गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟥 ND NEWS की अपील
एनडी न्यूज़ आमजन से अपील करता है कि किसी भी विवाद को हिंसा का रूप न लेने दें। कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस एवं प्रशासन की सहायता लें।प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि समाज में कानून का विश्वास बना रहे।
जनहित सुझाव
छोटे विवादों को बातचीत और कानूनी प्रक्रिया से सुलझाएं।
लाइसेंसी अथवा अवैध हथियारों का दुरुपयोग गंभीर अपराध है।
किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 को दें।
सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें।
पुलिस जांच में सहयोग करें और क्षेत्र में शांति बनाए रखें।
डिस्क्लेमर:यह फॉलोअप समाचार पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के आधिकारिक बयान,दर्ज मुकदमे तथा उपलब्ध प्रारंभिक जांच के आधार पर तैयार किया गया है।विवेचना के दौरान नए तथ्य सामने आने पर समाचार को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा।
👇👇👇
#NDNEWS #Fatehpur #Hussainganj #Asni #ManishDubey #CrimeNews #MurderCase #UPPolice #FatehpurPolice #BreakingNews #LawAndOrder #AbhimanyuManglik
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट : जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 30 अगस्त 2026 (रविवार)
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696