चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट से कलेक्टर ने पांचों विधानसभाओं के लिए विकास रथों को किया रवाना, 15 दिन में पूरा जिला होगा कवर
जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने मंगलवार को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट से विकास रथो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. एकवीकृति के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचना है इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता से लेने को कहा.