पूरनपुर: जोगराजपुर में विधायक ने कौशल विकास मिशन के नवीन बैचों का किया शुभारम्भ
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के जोगराजपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ह्यूमन एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी सेंटर द्वारा संचालित नवीन बैचों का शुक्रवार को शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा विधायक बाबूराम पासवन ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव के युवाओं में उत्साह देखने को मिला।