पूरनपुर: जोगराजपुर में बस हेल्पर की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के जोगराजपुर में गुरुवार को प्राइवेट बस के हेल्पर पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल हेल्पर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सलमान पुत्र शमशेर निवासी गांव ललियाना थाना किठौर, मेरठ ने दोपहर दो बजे बताया कि वह एक प्राइवेट बस में हेल्पर का काम करता है।