पूरनपुर: राघवपुरी में धमकी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दसवीं की छात्रा ने धमकी से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मां परमजीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार छात्रा जनपद लखीमपुर के सम्पूर्णानगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।