पूरनपुर: मुझा कला गांव के पास बाघ ने गोवंश पशु का शिकार कर गन्ने के खेत में खींच ले गया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुझा कला में शुक्रवार उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत के पास गोवंश पशु का शव देखा गया, जानकारी के अनुसार गांव निवासी साजिद के गन्ने के खेत के पास में गोवंश पशु का बाघ ने शिकार किया उसके बाद उसका शव गन्ने के खेत में खीच ले गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पहुंची।