पूरनपुर: सीएचसी में आशाओं ने मांगों को लेकर 13 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 मांगों को लेकर ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष राज शर्मा को सोपा है। ज्ञापन में बताया कि आशा एवं आशा संगिनी वर्कर्स पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं।