राजनांदगांव: शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में वेस्ट जोन चैंपियनशिप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ आज किया गया,दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला वर्ग के बीच यह मुकाबला 21 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक खेला जाएगा,जिसका शुभारंभ आज किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम महापौर हेमा देशमुख और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।