जहानाबाद: पहली बारिश में डूबा जहानाबाद, जलजमाव से नगर परिषद के दावों पर सवाल
जहानाबाद में पहली बारिश के बाद ही कई वार्डों में जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आई। नालों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों, घरों और मंदिरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। वार्ड संख्या 19 समेत कई इलाकों में हालात बदतर रहे। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। लोगों का कहना है।