हरिद्वार: जमालपुर कलां, सीतापुर में बंद पड़े घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
जमालपुर कलां, सीतापुर स्थित एक बंद पड़े घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रविवार रात 10 बजे करीब की है। बताया जा रहा है कि परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।