समस्तीपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश।
समस्तीपुर | 11 जुलाई 2026: पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था, वाहन जांच, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश तथा आम जनता के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया।
#SamastipurPolice #Samastipur #CrimeMeeting #SPSamastipur #PoliceReview #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeControl #PoliceUpdate #BiharNews #SamastipurNews #StreamBihar #NewsUpdate