अटरू: देंगनी की उच्च स्तरीय पुल पर जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक, कार्य अंतिम चरण में है
Atru, Baran | Jun 8, 2026 अटरू जलवाड़ा ग्रामीण सड़क से स्टेट हाईवे-72 के मध्य स्थित पार्वती नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। पुल निर्माण से बारिश में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी और बारिश में प्रति वर्ष होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज कुशवाह ने कहा आगामी 10 दिनों में पुलिया से होकर ट्रैफिक गुजरेंगे।